जुलाई 17, 2026 12:59 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल: भीषण रेल दुर्घटना में तीन स्कूली छात्रों सहित चार लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में आज सुबह एक भीषण रेल दुर्घटना में तीन स्कूली छात्रों सहित चार लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना अजीमगंज-कटवा खंड पर कर्णसुबर्णा रेलवे स्टेशन और गोविंदपुर लेवल क्रॉसिंग के बीच हुई। हादसा खुले लेवल क्रॉसिंग को पार करते समय एक स्कूली वाहन विपरीत दिशा से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से हुआ।

चार छात्र और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें बरहामपुर स्थित मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वाहन में दस छात्र सवार थे।