राज्‍य समाचार

अक्टूबर 25, 2026 7:36 अपराह्न

views 29

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत दिल्ली के लोधी कॉलोनी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद् - एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल आज ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत लोधी कॉलोनी में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री चहल ने कहा कि लगातार 46 रविवार से चल रहा यह अभियान लोगों की बढ़ती भागीदारी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का प्रतीक है...

अक्टूबर 25, 2026 8:33 अपराह्न

views 50

त्योहारों में मिठाइयों की शुद्धता की जांच के लिए दिल्‍ली सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज की

त्योहारों के दौरान लोगों को शुद्ध और सुरक्षित मिठाइयां तथा खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए दिल्‍ली सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में विभाग ने निहाल विहार में बिना लाइसेंस संचालित रसगुल्ला निर्माण इकाइयों, अन्य मिठाई निर्माताओं और मिठाई की दुकानों सहित 13 परिसर...

अक्टूबर 25, 2026 7:41 अपराह्न

views 32

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में चिकित्सा सुविधाएं स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रस्ताव तैयार

दिल्ली सरकार ने राजधानी के सभी सरकारी स्कूलों में चिकित्सा सुविधाएं स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव तैयार किया है। दिल्ली सरकार ने बताया कि वर्तमान में कई सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के तबीयत खराब होने की स्थिति में तत्काल देखभाल उपलब्ध कराने के लिए निर्धारित स्थान या बुनियादी स...

अक्टूबर 25, 2026 7:43 अपराह्न

views 31

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर ‘डिस्लेक्सिया जागरूकता वॉक’ का आयोजन

आज राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 'डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता वॉक' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने किया। इस अवसर पर श्री मल्होत्रा ने कहा कि डिस्लेक्सिया कोई रोग नहीं है बल्कि सीखने की एक अलग प्रक्रिया है। उन्होंने डिस्लेक्सिया को लेकर समाज में व्य...

अक्टूबर 25, 2026 6:20 अपराह्न

views 20

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने शरद पूर्णिमा के अवसर पर दिल्लीवासियों को शुभकामनाएं दीं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज शरद पूर्णिमा के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्रीमती गुप्ता ने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा और माँ लक्ष्मी के आशीर्वाद से प्रत्येक घर में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो। उन्होंने प्रार्थना कि यह पावन पर्व सभी के जीव...

अक्टूबर 25, 2026 7:38 अपराह्न

views 27

प्रधानमंत्री मोदी लोगों को ऐसे प्रयासों से परिचित कराते हैं, जो समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं- रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज खेड़ा कलां में स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 139वीं कड़ी को सुना। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी देश के एक सौ 40 करोड़ नागरिकों को ऐसे प्रयासों से परिचित कराते हैं, जो समाज में...

अक्टूबर 25, 2026 1:50 अपराह्न

views 36

चक्रवाती तूफान में बदलकर बुधवार को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलकर बुधवार को आंध्रप्रदेश के तट से टकराने की आशंका है। इसे देखते हुए उडीसा में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्य सरकार ने बचाव के लिए 302 टीमें तैयार रखी हैं। दक्षिणी ओडिशा के पांच जिलों में बुधवार और गुरुवार को शिक्षा संस्थान बंद ...

अक्टूबर 25, 2026 2:28 अपराह्न

views 192

गृहमंत्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करने पर केंद्रीय एजेंसियों और पुलिस को बधाई दी

गृहमंत्री अमित शाह ने नशारोधी अभियान के तहत 38 स्थानों पर एकसाथ कार्रवाई कर नशीले पदार्थों के अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों और असम, मिजोरम तथा मणिपुर  पुलिस को बधाई दी है। श्री शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि ऑपरेशन ट्राइडेंट के  दौरान 18 लोगों को गिरफ्त...

अक्टूबर 25, 2026 10:19 पूर्वाह्न

views 113

तेलंगाना सरकार ने सभी पात्र नेटवर्क अस्पतालों को पीएम राहत योजना से जुड़ने का निर्देश दिया

तेलंगाना सरकार ने सभी पात्र नेटवर्क अस्पतालों को पीएम राहत योजना से जुड़ने का निर्देश दिया है। इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को डेढ़ लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा दी जाती है। मुख्य सचिव संजय जाजू ने जिला कलेक्टरों, पुलिस और परिवहन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर योजना की समीक्...

अक्टूबर 25, 2026 12:31 अपराह्न

views 134

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र बुधवार सवेरे तक आंध्र प्रदेश और यनम तटों को पार कर जायेगा: मौसम विभाग

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र बुधवार सवेरे तक बापटला और विशाखापट्टणम के बीच आंध्र प्रदेश और यनम तटों को पार कर जायेगा। इसके 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा के साथ एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को तटीय आंध्र प्र...