नवम्बर 9, 2026 9:44 पूर्वाह्न

printer

उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने राज्य की जनता को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने कहा कि देवभूमि आध्यात्मिक चेतना और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध है। मनोरम पर्वतीय परिदृश्यों, पवित्र नदियों और पावन चारधाम के साथ-साथ यह प्रदेश अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के लिए भी विशिष्ट पहचान रखता है। राज्य के परिश्रमी, प्रतिभाशाली और प्रगतिशील लोगों की सक्रिय भागीदारी से उत्तराखंड आज हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रधानमंत्री ने विश्वास प्रकट किया कि प्रकृति और संस्कृति प्रेमियों का यह प्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर तेज गति से आगे बढ़ता रहेगा। उन्‍होंने इस विशेष अवसर पर राज्य के सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।