नवम्बर 9, 2026 6:18 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर लोकभवन में मनाया गया उत्तराखंड का 26वां स्थापना दिवस

जम्मू-कश्मीर के लोकभवन में आज उत्तराखंड का 26वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उत्तराखंड के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सभ्यतागत विरासत का जश्न है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए श्री सिन्‍हा ने उत्तराखंड के  निर्माण के लिए उनके दूरदर्शी नेतृत्व और अटूट प्रतिबद्धता को याद किया।

उपराज्यपाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड हिमालय की भव्यता, गंगा के पवित्र प्रवाह और आस्था तथा भक्ति की समृद्ध परंपराओं वाला राज्‍य है। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तराखंड भारत की आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि आस्‍था के साथ बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की तीर्थयात्रा भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और सभ्यतागत मूल्यों का प्रतिनिधित्व करती है।