दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया है कि पंजाब में पिछले दो दिन में पराली जलाने की घटनाएं दस गुना बढ़ गई हैं। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री मिश्रा ने आरोप लगाया कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने दिपावली के दौरान जानबूझकर पराली जलाने की घटनाओं को होने दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से इन घटनाओं की जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।
श्री मिश्रा ने यह भी दावा किया कि आज सुबह पंजाब के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक एक हजार के पार पहुंच गया।