नवम्बर 9, 2026 8:18 अपराह्न

printer

दिल्ली: यमुना नदी में रिवर क्रूज सेवा का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल

केंद्रीय पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल कल दिल्ली में यमुना नदी में रिवर क्रूज सेवा का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उपस्थित रहेंगे। यमुना नदी के सोनिया विहार-जगतपुर खंड में विकसित इस पहल का उद्देश्य नदी आधारित पर्यटन को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय राजधानी में आने वाले पर्यटकों को मनोरंजन का एक नया साधन प्रदान करना है।

बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने कहा कि  शुभारंभ से पहले, पिछले महीने भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में क्रूज पोत का सफल परीक्षण किया गया था। इस पहल से दिल्ली के निवासियों और पर्यटकों को एक अनूठा अनुभव मिलने की उम्मीद है, साथ ही यमुना के साथ सार्वजनिक जुड़ाव को भी बढ़ावा मिलेगा।