राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी है। राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तराखंड अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराओं और अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विशिष्ट पहचान रखता है। यहां के लोगों में राष्ट्र सेवा, वीरता और पर्यावरण सरंक्षण के क्षेत्र में सदैव महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राष्ट्रपति ने उत्तराखंड के निवासियों से पर्यावरण सरंक्षण और सतत् विकास के बीच संतुलन स्थापित करने तथा प्रदेश को प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने में योगदान का आग्रह किया।
News On AIR | नवम्बर 9, 2026 9:58 पूर्वाह्न
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर बधाई दी