नवम्बर 9, 2026 3:01 अपराह्न

printer

सोशल मीडिया के माध्‍यम से पंजाब के युवाओं की आपराधिक गतिविधियों के लिए हो रही है भर्ती- पंजाब पुुलिस

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा है कि पाकिस्तान के खुफिया एजेंट सोशल मीडिया के माध्‍यम से पंजाब के युवाओं को आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए भर्ती कर रहे हैं।

    चंडीगढ़ में कल संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपराधी, संगठित अपराध में युवाओं को फंसाने और उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए सोशल मीडिया का तेजी से इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस महानिदेशक ने इथियोपिया से भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर सिंह अफरीदी को भारत लाने में मिली सफलता के बाद यह जानकारी दी।