अक्टूबर 22, 2026 8:00 पूर्वाह्न

views 31

आज से छत्तीसगढ़ के दो दिन के दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से छत्तीसगढ़ के दो दिन के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे रायपुर और जगदलपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति आज रायपुर में नुआखाई उत्सव में भाग लेंगी। कल वे जगदलपुर में मुरिया दरबार और बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी।

अक्टूबर 22, 2026 8:52 पूर्वाह्न

views 48

‘अल नीनो’ से दुनिया भर में अर्थव्यवस्था को लग सकता है बड़ा झटका: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि प्राकृतिक जलवायु घटना 'अल नीनो' से दुनिया भर में अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लग सकता है। इससे लैटिन अमरीका, अफ्रीका, एशिया और प्रशांत क्षेत्र में भीषण गर्मी, सूखे और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। जिनेवा में एक संवाददाता सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव टॉम फ्ल...

अक्टूबर 22, 2026 7:54 पूर्वाह्न

views 22

प्राची तोकस ने अंडर-19 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत का पहला पदक किया सुनिश्चित

मोंटेनेग्रो के बुडवा में जारी अंडर-19 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में प्राची तोकस ने महिलाओं के 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए पहला पदक सुनिश्चित कर दिया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में समोआ की केले पेरिज को हराया। एशियाई अंडर-19 रजत पदक विजेता प्राची ने मुकाबले...

अक्टूबर 22, 2026 7:50 पूर्वाह्न

views 53

आज खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का पहला मुकाबला

पुरुष क्रिकेट में, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का पहला मैच आज न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर साढे 12 बजे शुरू होगा। श्रृंखला का दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच शनिवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा। टी-20 के बाद दोनों टीमें पांच एकदिवसीय मैच...

अक्टूबर 22, 2026 7:44 पूर्वाह्न

views 25

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली की सरकारी एजेंसियों के साथ बैठक कर प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा की

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने कल दिल्ली की सरकारी एजेंसियों के साथ बैठक कर प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में आने वाले दिनों में वायु प्रदूषण कम करने के लिए सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल पर बल दिया गया। आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा की सह-अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी संबंधित एजेंसियों ...

अक्टूबर 22, 2026 7:36 पूर्वाह्न

views 30

दिल्ली सरकार ने राजधानी में ई-रिक्शा की संख्या ढाई लाख तक सीमित करने का प्रस्ताव दिया

दिल्ली सरकार ने राजधानी में ई-रिक्शा की संख्या ढाई लाख तक सीमित करने का प्रस्ताव दिया है। इस संबंध में सरकार ने ई-रिक्शा नीति का मसौदा एक महीने के लिए सार्वजनिक किया है। सरकार ने इस नीति को अंतिम रूप देने से पहले संबंधित पक्षों से सुझाव और प्रतिक्रिया मांगी है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार...

अक्टूबर 21, 2026 10:25 अपराह्न

views 19

Commerce Minister Piyush Goyal to Visit Germany and the Netherlands

Union Minister of Commerce and Industry Piyush Goyal will visit Germany from tomorrow till 24th of this month. He will also visit the Netherlands from the 24th to the 27th of this month. The Ministry of Commerce and Industry said that the visit will strengthen economic ties, boost bilateral trade an...

अक्टूबर 21, 2026 10:23 अपराह्न

views 22

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एशियाई पैरा गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एशियाई पैरा गेम्स में पुरुषों की 100 मीटर टी-64 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर प्रणव देसाई को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मु ने भविष्य में उनके पैरा एथलेटिक्स में और अधिक उपलब्धियां हासिल करने की कामना भी की। राष्ट्रपति ने पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्...

अक्टूबर 21, 2026 10:19 अपराह्न

views 45

उत्तर प्रदेश: विधान परिषद सीटों के चुनाव के लिए प्रचार समाप्त

उत्तर प्रदेश में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की विधान परिषद सीटों के लिए प्रचार आज शाम समाप्त हो गया। 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। अमरोहा में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन गौर ने आज सुबह क्षेत्रीय और जोनल मजिस्ट्रेटों के लिए व्यापक प्रशिक्षण सत्...

अक्टूबर 21, 2026 10:19 अपराह्न

views 29

सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद रिहा करने का आदेश

दिल्ली की विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट अदालत ने आज सीजेपी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद रिहा करने का आदेश दिया। दोनों को 14 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में हिरासत में लिया गया था। दोनों को आज अदालत में पेश किया गया, जहां उनके जम...