अक्टूबर 22, 2026 7:50 पूर्वाह्न

printer

आज खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का पहला मुकाबला

पुरुष क्रिकेट में, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का पहला मैच आज न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर साढे 12 बजे शुरू होगा। श्रृंखला का दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच शनिवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा। टी-20 के बाद दोनों टीमें पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलेंगी। इसके बाद दो टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे।