उत्तर प्रदेश में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की विधान परिषद सीटों के लिए प्रचार आज शाम समाप्त हो गया। 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। अमरोहा में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन गौर ने आज सुबह क्षेत्रीय और जोनल मजिस्ट्रेटों के लिए व्यापक प्रशिक्षण सत्र की अध्यक्षता की। फर्रुखाबाद में जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अंकुर लथर ने मतदान कर्मियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।
वहीं, इटावा में जिला मजिस्ट्रेट शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने बताया कि जिले में चौदह मतदान केंद्र और तीस बूथ बनाए गए हैं। अधिकारियों ने मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा।