अक्टूबर 22, 2026 7:54 पूर्वाह्न

printer

प्राची तोकस ने अंडर-19 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत का पहला पदक किया सुनिश्चित

मोंटेनेग्रो के बुडवा में जारी अंडर-19 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में प्राची तोकस ने महिलाओं के 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए पहला पदक सुनिश्चित कर दिया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में समोआ की केले पेरिज को हराया। एशियाई अंडर-19 रजत पदक विजेता प्राची ने मुकाबले के तीनों राउंड में अपना दबदबा बनाए रखा। उनका अगला मुकाबला सेमीफाइनल में रूस की समिरा इटोनिएवा से होगा।

इस बीच, हर्षिका और लक्षु ने अपने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर पदक से एक कदम दूर जगह बना ली है। महिलाओं के 65 किलोग्राम भार वर्ग में हर्षिका ने ऑस्ट्रेलिया की टियाना रेव को चार-शून्य से हराया, जबकि 70 किलोग्राम भार वर्ग में लक्षु ने तुर्किये की बुसे नूर याहान को तीन-दो से शिकस्त दी। वहीं, पुरुषों के 90 किलोग्राम भार वर्ग में ध्रुव को पोलैंड के अलेक्जेंडर सिकोरा के हाथों शून्य-तीन से हार का सामना करना पड़ा।