राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एशियाई पैरा गेम्स में पुरुषों की 100 मीटर टी-64 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर प्रणव देसाई को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मु ने भविष्य में उनके पैरा एथलेटिक्स में और अधिक उपलब्धियां हासिल करने की कामना भी की।
राष्ट्रपति ने पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर हिमांशु नंदाल को भी बधाई दी। श्रीमती मुर्मू ने कहा कि उन्होंने उल्लेखनीय तकनीक और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति ने पूल में उनकी निरंतर सफलता की कामना की।
राष्ट्रपति मुर्मु ने एशियाई पैरा गेम्स में पुरुषों की 100 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर मोहम्मद बेसिल एम को भी बधाई दी।
राष्ट्रपति मुर्मु ने पैरा गेम्स में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने पर दिलीप गावित की सराहना की। राष्ट्रपति ने पैरा गेम्स में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने पर सिमरन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी इस जीत के साथ यह खेलों में उनका दूसरा स्वर्ण पदक है, जो एक एथलीट के रूप में उनके समर्पण और प्रतिभा का प्रमाण है।