अक्टूबर 22, 2026 9:14 पूर्वाह्न

printer

एशियाई पैरा खेलों में भारत की सुवर्णा राज ने आज दिन का पहला स्वर्ण पदक जीता

एशियाई पैरा खेलों में भारत की सुवर्णा राज ने आज दिन का पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने आइची-नागोया में महिलाओं की एफ-54 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में 15.66 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पैरा तीरंदाजी में स्वाति चौधरी ने महिलाओं की डब्ल्यू-1 श्रेणी में रजत पदक जीता।

पैरा बैडमिंटन के मिक्स्ड डबल्स मुकाबले में भारत की मनीषा रामदास और प्रमोद भगत को कांस्य पदक हासिल किया। उन्हें सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की लियानी रात्रि ओक्टिला और हिकमत रामदानी से हार का सामना करना पड़ा।

वहीं, भारत के थुलासिमथि मुरुगेसन और नितेश कुमार ने मिक्स्ड डबल्स एसएल-3-एसयू-5 स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में उनका मुकाबला इंडोनेशिया की लियानी रात्रि ओक्टिला और हिकमत रामदानी से होगा।