अक्टूबर 22, 2026 8:00 पूर्वाह्न

printer

आज से छत्तीसगढ़ के दो दिन के दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से छत्तीसगढ़ के दो दिन के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे रायपुर और जगदलपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति आज रायपुर में नुआखाई उत्सव में भाग लेंगी। कल वे जगदलपुर में मुरिया दरबार और बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी।