जून 24, 2026 8:21 अपराह्न | heavy rains

printer

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में कल मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने कल देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। पूर्वोत्तर क्षेत्र, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में तेज बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कल तक तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बनी रह सकती है।

बिहार में भी अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में कल धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में कल लू चलने की भी संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आज पूर्वोत्तर अरब सागर, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र के शेष भागों तथा छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ गया है।

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज शाम वर्षा हुई। दिल्ली में कल कुछ स्‍थानों पर बारिश की संभावना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला