जून 24, 2026 8:21 अपराह्न
29
मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में कल मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया
मौसम विभाग ने कल देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। पूर्वोत्तर क्षेत्र, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में तेज बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कल तक तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बनी रह सकती है। बिहार में भी अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में कल धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ...