अगस्त 25, 2026 8:50 अपराह्न | heavy rains

printer

मौसम विभाग ने कई राज्यों में कल तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया

मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश का पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया है। झारखंड, केरलम, माहे, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। विभाग ने कल आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने की भी आशंका व्‍यक्‍त की है।

इस बीच, दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में दिन भर हल्की से मध्यम बारिश हुई। विभाग ने अगले दो दिनों तक दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।