नवम्बर 28, 2026 8:12 पूर्वाह्न

printer

उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर आज कार्तिकई दीपम जलाया जाएगा

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर बने प्राचीन पत्थर के दीपस्तंभ पर आज कार्तिकई दीपम का दीप जलाया जाएगा। यह फैसला उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद लिया गया है।

इससे पहले, कल अवमानना याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने अपने पुराने आदेश का पालन नहीं करने पर तमिलनाडु के मुख्य सचिव एम. साई कुमार सहित 15 सरकारी और मंदिर अधिकारियों को अवमानना का नोटिस जारी किया। अवमानना ​​नोटिस का सामना करने वालों में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वी. राजारमन, टी.जी. विनय, मदुरै के जिलाधिकारी निशांत कृष्ण, पुलिस महानिदेशक महेश कुमार अग्रवाल और मदुरै के पुलिस आयुक्त एस. राजेंद्रन भी शामिल हैं। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ ने कहा कि घटनाक्रम से पता चलता है कि अधिकारियों ने अपने राजनीतिक वरिष्ठों के कहने पर काम किया। न्यायालय ने कहा कि इस तरह के मामलों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए।