नवम्बर 28, 2026 7:25 पूर्वाह्न

printer

भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट में लंच तक न्यूजीलैंड ने आठ विकेट पर 330 से अधिक रन बनाए

क्रिकेट में, भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक न्यूजीलैंड ने पहली पारी में आठ विकेट पर 330 से अधिक रन बना लिए थे। दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की। अंशुल कंबोज ने दूसरे ओवर में ग्लेन फिलिप्स को आउट किया। इसके बाद आकाश दीप ने नाथन स्मिथ और काइल जैमीसन को आउट कर न्यूजीलैंड के आठ विकेट गिरा दिए। लगातार विकेट गिरने के बावजूद टॉम ब्लंडेल एक छोर पर टिके रहे और उन्होंने टीम का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया। इससे पहले, पहले दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह गुरनूर बराड़ को पहली बार टेस्ट मैच खेलने का मौका दिया गया। वहीं, न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया।
 
दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच बराबरी पर समाप्त हुआ था।