नवम्बर 28, 2026 7:24 पूर्वाह्न

printer

ताशकंद में आज से विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स शुरू, भारत के 17 मुक्केबाज लेंगे हिस्सा

उज्‍बेकिस्‍तान की राजधानी ताशकंद में विश्‍व मुक्‍केबाजी कप फाइनल्‍स के मुकाबले आज से शुरू हो रहे हैं। इसमें भारत की ओर से 17 खिलाड़ियों का दल हिस्‍सा ले रहा है। इनमें 8 पुरूष और 9 महिला मुक्‍केबाज शामिल हैं। विश्‍व चैंपियन मीनाक्षी हुड्डा और ज्‍योति गुलिया भारतीय दल का नेतृत्‍व करेंगी। महिला वर्ग में मीनाक्षी का पहला मुकाबला इटली की मार्टिना वसालो से और ज्‍योति का मैच थाइलैंड की तिप्‍साचा योडवारी से होगा। पूनम, प्राची, सनेह, गितिमौनी गोगोई, नैना और अल्‍फिया पठान भी अलग-अलग भार वर्ग में रिंग में उतरेंगी। थोकचौम एस.चानू 75 किलोग्राम भार वर्ग में सेमीफाइनल में पहले ही पहुंच चुकी हैं।

पुरूष वर्ग में ऋषि सिंह, निखिल, अनमोल, आकाश, मल्‍सावतलुंगा, हर्ष चौधरी, जुगनू और सावन गिल भी चुनौती पेश करेंगे।

प्रतियोगिता 3 दिसम्‍बर तक चलेगी।