महिला और बाल विकास मंत्रालय तथा कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय आज संयुक्त रूप से उत्तराखंड के हरिद्वार में नव्या कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरूआत करेंगे। इस अवसर पर महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और कौशल विकास राज्य मंत्री जयंत चौधरी मौजूद रहेंगे। नव्या कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों और युवतियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। आज ही उत्तराखंड में प्रधानमंत्री जन-मन योजना के अंतर्गत बनाए गए सक्षम आंगनवाडी केन्द्रों और नये आंगनवाडी केन्द्रों का उद्घाटन भी होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र भी दिये जायेंगे।
News On AIR | नवम्बर 28, 2026 6:31 पूर्वाह्न
महिला एवं बाल विकास तथा कौशल विकास मंत्रालय आज हरिद्वार में नव्या के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे