नवम्बर 28, 2026 7:31 पूर्वाह्न

printer

इंडिगो ने जेद्दा और मदीना के लिए चुनिंदा उड़ानें फिर से शुरू कीं

इंडिगो एयरलाइंस ने सऊदी अरब में जेदाह और मदीना के लिए चुनिंदा उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं। हालांकि क्षेत्र में जारी तनाव के कारण रियाद और दम्‍मम के लिए उड़ान सेवाएं सात दिसम्‍बर तक स्‍थगित रहेंगी। सोशल मीडिया पोस्‍ट में यातायात परामर्श में इंडिगो ने बताया कि सऊदी अरब में जारी स्थिति और परिवहन संचालन की समीक्षा के बाद यह निर्णय किया गया है।

रियाद ने भारतीय दूतावास ने रियाद और दम्‍मम के लिए उड़ानों के स्‍थगित होने की पुष्टि करते हुए परामर्श जारी किया है। इंडिगो ने बताया कि प्रभावित यात्रियों को उनके पंजीकृत नम्‍बरों पर सूचित कर दिया गया है। यात्रियों को घर से निकलने से पहले वेबसाइट या मोबाइल एप्‍प पर फ्लाईट्स की स्थिति जांचने की सलाह भी दी है।

बृहस्‍पतिवार को सऊदी अरब के जज़ान में तेल रिफाइनरी पर हूती विद्रोहियों के हमले के बाद यह फैसला लिया गया। हमले में एक आदमी की मौत हो गई थी। अरब लीग, खाड़ी सहयोग परिषद और कतर ने इस हमले की कड़ी निन्‍दा की है।