नवम्बर 28, 2026 7:40 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिकई दीपम जलाने के मामले में भगवान मुरुगन का स्मरण किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मदुरै जिले की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिकई दीपम दीप जलाने के मामले में उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद भगवान मुरुगन का स्मरण किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर तमिल भाषा में लिखा, ‘वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोकारा’, जिसका अर्थ है भगवान मुरुगन की जय। इससे पहले, उच्चतम न्यायालय ने कार्तिकई दीपम दीप जलाने के अपने आदेश का पालन नहीं करने पर तमिलनाडु के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और मदुरै के जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को अवमानना का नोटिस जारी किया था। न्यायालय ने अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर के न्यासी मंडल को निलंबित करते हुए निर्देश दिया कि आज तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के दीपस्तंभ पर दीप जलाया जाए। इसके लिए उचिपिल्लैयार मंडपम में जल रहे दीप से ज्योति लेकर पहाड़ी पर दीप जलाया जाएगा। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया। साथ ही, अधिकारियों के बीच हुए ई-मेल, फोन कॉल और संदेशों का विवरण देते हुए हलफनामा दाखिल करने को कहा।