नवम्बर 28, 2026 1:56 अपराह्न

printer

क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत ने छह विकेट पर 116 रन बनाए, न्यूजीलैंड से 240 रन पीछे

क्राइस्टचर्च में न्‍यूजीलैंड के साथ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन आज भारत ने पहली पारी में छह विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। भारत अभी भी न्यूजीलैंड से 240 रन पीछे है।
 
भारतीय बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। के.एल. राहुल ने 25, देवदत्त पडिक्कल ने 21, ऋषभ पंत ने 23 और कप्तान शुभमन गिल ने 17 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर 10 रन बनाकर आउट हुए। ध्रुव जुरेल सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
इससे पहले, न्यूजीलैंड ने अपने कल के स्‍कोर पांच विकेट पर 246 रन से आगे खेलते हुए पहली पारी में 356 रन बनाए। टॉम ब्लंडेल ने सर्वाधिक 89 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से आकाश दीप ने 99 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि अंशुल कंबोज और गुरनूर बराड़ को 2-2 विकेट मिले।