दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दिल्ली, गुजरात के कुछ और हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कुछ भागों, मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के लिए पश्चिमी और मध्य भारत के कुछ भागों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में गुजरात, कोंक, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, राजस्थान, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईक्काल, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, केरल, माहे, उत्तराखंड और महाराष्ट्र के विदर्भ में भी इसी अवधि के दौरान मौसम की स्थिति ऐसी ही रहेगी।
मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्र, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, पंजाब और राजस्थान में बिजली और तेज हवाओं के साथ गरजने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में गर्म और उमस भरा मौसम है।
हालांकि, दिल्ली में अगले 24 घंटों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कल अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।