जुलाई 2, 2026 8:39 अपराह्न
35
मौसम विभाग ने पश्चिम और मध्य भारत में रेड अलर्ट जारी किया
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दिल्ली, गुजरात के कुछ और हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कुछ भागों, मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के लिए पश्चिमी और मध्य भारत के कुछ भागों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में गुजरात, कोंक, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, राजस्थान, मणिपुर,...