फ़रवरी 23, 2025 9:46 पूर्वाह्न
60
मौसम: देश में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा चलने, ओलावृष्टि और बिजली गरजने के साथ तूफान आने की आशंका
आज झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में हिमालय से लगे क्षेत्रों, सिक्किम और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा चलने, ओलावृष्टि और बिजली गरजने के साथ तूफान आने की आशंका है। देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भी दिन भर ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में आज घना कोहरा छाया रहेगा। अगले 2 दिन तक देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।