मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार से पांच दिन के भीतर केरलम और तमिलनाडु में मॉनसून के पहुंचने के लिए वातावरण की परिस्थितियां तेजी से अनुकूल हो रही हैं। अरब सागर और बंगाल की खाडी तथा लक्षद्वीप और कन्याकुमारी क्षेत्र के और इलाकों में मॉनसून आगे बढा है।
मौसम विभाग ने केरलम में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है और आज के लिए आठ जिलों में यैलो अलर्ट जारी किया है। कल भी छह जिलों में यैलो अलर्ट जारी रहेगा। विभाग ने सोमवार के लिए आठ जिलों में भी यैलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए मछुआरों को केरलम और लक्षद्वीप तट पर तीन जून तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
News On AIR | मई 30, 2026 4:51 अपराह्न | IMD
अगले 4-5 दिनों में केरल और तमिलनाडु में मॉनसून पहुंचने की संभावना: मौसम विभाग