मार्च 7, 2025 9:13 पूर्वाह्न | IMD | Rainfall | Weather

printer

मौसम विभाग ने विभिन्‍न क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और सिक्किम के विभिन्‍न क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग के अनुसार, आईएमडी अगले 3 से 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी, मध्य भारत और गुजरात राज्य में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग ने कोंकण, गोवा, केरल, माहे, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति रहने का अनुमान लगाया है।