जुलाई 20, 2026 9:12 अपराह्न
13
उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी, यातायात प्रभावित
उत्तराखंड में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ी इलाकों में बारिश और भूस्खलन के कारण कई राष्ट्रीय राजमार्गों, प्रमुख सड़कों और ग्रामीण संपर्क मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में मूसलाधार वर्षा की संभावना व्यक्त की है।