उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश की चेतावनी को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य एजेंसियों को घनिष्ठ समन्वय बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में राहत और बचाव अभियान सुनिश्चित करने को कहा है।
मौसम विभाग ने देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिलों में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट और राज्य के बाकी हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण चमोली और बागेश्वर जिलों में आज कक्षा 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।