जून 26, 2026 11:43 पूर्वाह्न

printer

उत्तराखंड: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रुद्रपुर में किसानों से करेंगे संवाद

कृषि और किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उत्तराखंड के रुद्रपुर में खेत बचाओ अभियानकार्यक्रम में किसानों से बातचीत करेंगे। इस दौरान श्री सिंह कृषि क्षेत्रों का दौरा करेंगे, फसलों की स्थिति का जायजा लेंगे और किसानों से कृषि संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्य मंत्री, जन प्रतिनिधि और किसान भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद, श्री सिंह और मुख्यमंत्री पंतनगर में उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में कृषि और ग्रामीण विकास योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, किसानों को मिलने वाले लाभों का आकलन और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा होने की उम्मीद है। श्री चौहान पंतनगर में गोविंद बल्लभ पंत कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित पूर्व छात्र सम्मेलन में भी हिस्‍सा लेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला