नवम्बर 9, 2026 12:41 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति ने उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया संदेश में उन्होंने कामना की कि उत्तराखंड अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता को संरक्षित रखते हुए विकास के नए आयाम स्थापित करे और निरंतर प्रगति तथा समृद्धि की ओर आगे बढ़े।