जुलाई 6, 2026 8:29 अपराह्न

printer

उत्तराखंड के टनकपुर और नांदेड़ स्थित हज़ूर साहिब के बीच नई रेल सेवा का शुभारंभ

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज उत्तराखंड के टनकपुर और महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित हज़ूर साहिब के बीच नई रेल सेवा का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। उन्होंने टनकपुर-पीलीभीत रेल सेवा का विस्तार शाहजहांपुर तक करने की भी शुरुआत की।

श्री वैष्णव ने कहा कि यह नई रेल सेवा उत्तराखंड के तराई क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरा करेगी।

इस अवसर पर उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर रेलवे स्टेशन पर रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू तथा सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने नई रेल सेवा को झंडी दिखाकर रवाना किया।

श्री बिट्टू ने कहा कि टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस के शुरू होने से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।