क्षेत्रीय

मई 16, 2026 2:32 अपराह्न

views 67

गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर

गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। पश्चिम बंगाल, असम और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद वे पहली बार गुजरात गए हैं। इस दौरान श्री शाह विभिन्न समीक्षा बैठकों में हिस्‍सा लेंगे।  

मई 16, 2026 2:29 अपराह्न

views 62

पश्चिम बंगाल में भाजपा की नवगठित सरकार ने आरक्षण से संबंधित चल रहे मामले को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की नवगठित सरकार ने अन्‍य पिछड़ा वर्ग आरक्षण से संबंधित सर्वोच्‍च न्‍यायालय में चल रहे मामले को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बृहस्‍पतिवार को सरकारी अधिवक्‍ता कुणाल मिमानी ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय के रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर मामले को वापस लेने के लिए तत्काल स...

मई 16, 2026 2:25 अपराह्न

views 183

राजस्थान में जनगणना 2027 के अंतर्गत घर-घर जाकर डेटा संग्रह का कार्य शुरू हुआ

राजस्थान में जनगणना 2027 के अंतर्गत घर-घर जाकर डेटा संग्रह का कार्य आज से शुरू हो गया है। यह चरण 14 जून तक चलेगा और इसके अंतर्गत राज्य में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। जनगणना कर्मी मकानों के निर्माण में इस्तेमाल हुई सामग्री और उनमें उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित 33 प्रश्न पूछकर ज...

मई 16, 2026 1:26 अपराह्न

views 72

दिल्ली की एक अदालत ने व्यापारी रॉबर्ट वाड्रा को जमीन से जुड़े धन शोधन मामले में जमानत दी

दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने व्‍यापारी, रॉबर्ट वाड्रा को गुरुग्राम के शिकोहपुर गांव में वर्ष 2008 के जमीन खरीदने से जुड़े धन शोधन मामले में जमानत दे दी है। अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा धन शोधन रोकथाम अधिनियम के अंतर्गत दायर शिकायत का संज्ञान लेने के बाद वाड्रा को राउज एव...

मई 16, 2026 10:28 पूर्वाह्न

views 177

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सिक्किम स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के स्थापना दिवस पर वहां की जनता को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि भारत के विकास में सिक्किम का योगदान अमूल्य है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का उत्सव विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। राज्य अपना 50वां राज्य स्थापना दिवस मना रहा है। सिक्किम की अपन...

मई 16, 2026 9:49 पूर्वाह्न

views 3.4K

दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी

दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर प्रक्रिया 30 जून से शुरू होने जा रही है। चुनाव आयोग ने बताया कि यह प्रक्रिया 29 जुलाई तक जारी रहेगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में न रह जाए। चुनाव आयोग ने बताया कि 2...

मई 16, 2026 9:43 पूर्वाह्न

views 58

मौसम विभाग ने देश के कुछ हिस्सों में लू चलने का पूर्वानुमान लगाया

मौसम विभाग ने आज झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में लू चलने का पूर्वानुमान लगाया है। विभाग ने कोंकण और गोवा में भी दिन भर गर्म और उमस भरे मौसम की आशंका व्‍यक्‍त की है। मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और ...

मई 16, 2026 9:47 पूर्वाह्न

views 80

पश्चिम बंगाल: सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कथित भड़काऊ टिप्पणियों के संबंध में एफआईआर दर्ज

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कथित भड़काऊ टिप्पणियों के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि गृह मंत्री अमित शाह को लक्षित करके की गई टिप्पणियां सांसद अभिषेक बनर्जी के आधिकारिक फेसबुक पेज स...

मई 16, 2026 9:24 पूर्वाह्न

views 2.1K

ग्रामीण विकास को गति देने के लिए जुलाई से विकसित भारत जी रामजी योजना शुरू की जाएगी: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत में कोई भी गरीब व्यक्ति स्थायी घर के बिना नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी को पक्के मकान उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की प्रमुख प्रतिबद्धता है। श्री चौहान महाराष्ट्र के सतारा में आयोजित महा आवास अभियान के तहत नए घरों के उद्घाटन और राज्य स्तर...

मई 16, 2026 7:56 पूर्वाह्न

views 118

पंजाब पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 132 लोगों को गिरफ्तार किया

पंजाब पुलिस ने उत्तर भारत के सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोहों में से एक का भंडाफोड़ करते हुए लुधियाना और अन्य स्थानों से 132 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर फर्जी कॉल सेंटर चलाने का आरोप है, जो पॉप-अप स्कैम, रिमोट एक्सेस टूल्स और फर्जी बैंक सुरक्षा अलर्ट के जरिए विदेशी नागरिकों सहित लोगों को ...