मई 16, 2026 2:29 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल में भाजपा की नवगठित सरकार ने आरक्षण से संबंधित चल रहे मामले को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की नवगठित सरकार ने अन्‍य पिछड़ा वर्ग आरक्षण से संबंधित सर्वोच्‍च न्‍यायालय में चल रहे मामले को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बृहस्‍पतिवार को सरकारी अधिवक्‍ता कुणाल मिमानी ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय के रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर मामले को वापस लेने के लिए तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 22 मई 2024 को तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा तैयार की गई अन्‍य पिछड़ा वर्ग सूची को रद्द कर दिया था और नई सूची बनाने का आदेश दिया था।

तत्कालीन राज्य सरकार ने इस फैसले को लेकर सर्वोच्‍च न्‍यायालय में अपील की थी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है।