मई 16, 2026 9:43 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने देश के कुछ हिस्सों में लू चलने का पूर्वानुमान लगाया

मौसम विभाग ने आज झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में लू चलने का पूर्वानुमान लगाया है। विभाग ने कोंकण और गोवा में भी दिन भर गर्म और उमस भरे मौसम की आशंका व्‍यक्‍त की है।

मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आज तेज वर्षा की संभावना जताई है।

विभाग ने बताया कि आज दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ हैं।