मई 16, 2026 1:26 अपराह्न

printer

दिल्ली की एक अदालत ने व्यापारी रॉबर्ट वाड्रा को जमीन से जुड़े धन शोधन मामले में जमानत दी

दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने व्‍यापारी, रॉबर्ट वाड्रा को गुरुग्राम के शिकोहपुर गांव में वर्ष 2008 के जमीन खरीदने से जुड़े धन शोधन मामले में जमानत दे दी है। अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी।

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा धन शोधन रोकथाम अधिनियम के अंतर्गत दायर शिकायत का संज्ञान लेने के बाद वाड्रा को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला लगभगढ साढ़े तीन एकड़ भूमि से जुड़े सौदे में कथित अनियमितताओं से संबंधित है।