मई 16, 2026 9:47 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम बंगाल: सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कथित भड़काऊ टिप्पणियों के संबंध में एफआईआर दर्ज

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कथित भड़काऊ टिप्पणियों के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि गृह मंत्री अमित शाह को लक्षित करके की गई टिप्पणियां सांसद अभिषेक बनर्जी के आधिकारिक फेसबुक पेज सहित सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित की गईं हैं।

इस बीच, एक अलग घटनाक्रम में, पश्चिम बंगाल सरकार ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या मामले की जांच में लापरवाही के संबंध में पूर्व कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल सहित तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

इस निर्णय की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले के संचालन में गंभीर प्रक्रियात्मक अनियमितताएं पाई गईं।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला