राष्ट्रीय

मई 15, 2026 12:34 अपराह्न

views 60

आईजीएल ने सीएनजी गैस की कीमतों में दो रुपये की बढ़ोत्तरी की

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने आज सीएनजी गैस की कीमतों में दो रुपये की वृद्धि की है। इसके साथ ही दिल्ली में एक किलोग्राम सीएनजी की कीमत 79 रुपए नौ पैसे, गाजियाबाद और नोएडा में 87 रुपए 70 पैसे और गुरुग्राम में इसकी दर 84 रुपए 12 पैसे हो गई है।

मई 15, 2026 12:23 अपराह्न

views 76

विद्यार्थी सरकार की प्राथमिकता हैं और सरकार उनके लिए संवेदनशील है: शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान

शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने कहा है कि विद्यार्थी सरकार की प्राथमिकता हैं और सरकार उनके लिए संवेदनशील है। आज नई दिल्ली में संवाददाता सम्‍मेलन में श्री प्रधान ने कहा कि राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा दोबारा 21 जून को आयोजित करने की घोषणा की है। उन्‍होंने कहा कि परीक...

मई 15, 2026 12:02 अपराह्न

views 183

नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उच्च स्तरीय बैठक की

आगामी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारियों की समीक्षा के लिए कल शाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें नीट परीक्षा को सुचारू और प्रभावी ढंग से संचालित करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उच्च शिक्षा सचिव, विद्यालय शिक्षा सचि...

मई 15, 2026 12:15 अपराह्न

views 52

नई दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर श्री जयशंकर ने बताया कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति और उसके प्रभावों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उन्होंने आपसी हित के द्विपक्षीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। डॉ....

मई 15, 2026 11:52 पूर्वाह्न

views 81

ईंधन की खपत कम करने के लिए डीएमआरसी ने हाइड्रोजन-संचालित शटल बस सेवा शुरू की

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने आज पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से राजधानी में ईंधन की खपत कम करने और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए हाइड्रोजन-संचालित शटल बस सेवा शुरू की। इस पहल के तहत, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने डीएमआरसी को 35 यात्रियों के बैठने की क्षम...

मई 15, 2026 11:04 पूर्वाह्न

views 147

ईडी ने धनशोधन मामले में कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु सिन्हा बिस्वास को गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जबरन वसूली गिरोह चलाने के आरोप और धनशोधन मामले में कोलकाता पुलिस के उपायुक्त शांतनु सिन्हा बिस्वास को गिरफ्तार किया है। कोलकाता के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में कल शांतनु से साढ़े दस घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी शांतनु सिन्हा को आज अद...

मई 15, 2026 10:55 पूर्वाह्न

views 124

एनटीए ने की घोषणा, 21 जून को आयोजित होगी नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित करने की घोषणा की है। सोशल मीडिया पोस्ट में एजेंसी ने उम्मीदवारों और अभिभावकों से केवल एनटीए के आधिकारिक चैनलों पर ही भरोसा करने का अनुरोध किया है। इससे पहले, इस महीने की 3 तारीख को आयोजित होने वाली परीक्षा कथित पेपर ल...

मई 15, 2026 12:22 अपराह्न

views 82

यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। अपनी पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में, मोदी आज संयुक्त अरब अमीरात पहुंचेंगे, जहां वे राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय मुद्दों...

मई 15, 2026 9:13 पूर्वाह्न

views 74

सिक्किम के तीन दिन के दौरे पर केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सिक्किम के तीन दिन के दौरे पर कल रात नामची जिला पहुंचे। आज वे तेमी तारकू स्थित सिक्किम राज्य विश्वविद्यालय जाएंगे। इसके अलावा, वे प्रस्तावित नामची पर्यटन सर्किट, पीएम-डिवाइन के तहत भालेडुंगा में स्काईवॉक परियोजना और गंगटोक के ऑर...

मई 15, 2026 12:21 अपराह्न

views 411

पांच देशों की यात्रा के तहत संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी

  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की छह दिन की यात्रा पर रवाना हुए। पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में, श्री मोदी आज यूएई पहुंचेंगे, जहां वे राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय मुद्दों, विशेष...