ब्रिटेन की विदेश और राष्ट्रमंडल मामलों की मंत्री यवेट कूपर दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर कल रात नई दिल्ली पहुंचीं। सुश्री कूपर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगी।
वह आज शाम विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ भी बैठक करेंगी। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उनकी यह यात्रा भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी।