नई दिल्ली के मालवीय नगर में कल एक होटल में आग लगने से 21 लोगों की मृत्यु हो गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मृतकों में नौ भारतीय और 12 विदेशी नागरिक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, कुल 49 लोगों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। जिनमें से 21 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आठ घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य का इलाज जारी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इमारत के मालिक लवकेश बजाज को हिरासत में ले लिया है। इस बीच, दिल्ली सरकार ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही, अवैध संपत्तियों, अनधिकृत गेस्ट हाउसों और अग्नि सुरक्षा नियमों तथा भवन उपनियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ पूरे शहर में विशेष अभियान चलाने की घोषणा की है।