जून 4, 2026 6:55 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज से ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की दूसरी बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज से ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की दूसरी बैठक शुरू होगी। दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में चीन, ब्राज़ील, मिस्र, इथियोपिया और इंडोनेशिया सहित 11 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

बैठक में वरिष्ठ राजनयिक, नीति-निर्माता और संस्कृति विशेषज्ञ सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देने और आपसी साझेदारी को मजबूत करने पर विचार-विमर्श करेंगे। जी-20 बैठकों के सफल आयोजन के बाद वाराणसी एक बार फिर महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है।