जून 4, 2026 6:38 पूर्वाह्न

printer

शनिवार को पश्चिम बंगाल जाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रुकी हुई रेल परियोजनाओं की प्रगति की करेंगे समीक्षा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को पश्चिम बंगाल जाएंगे। जहां वह रुकी हुई रेल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ नबान्न सभागार में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। जिसमें पूर्वी रेलवे, दक्षिण-पूर्वी रेलवे, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे और मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक भी शामिल होंगे। वही, संसद की रेलवे संबंधी स्थायी समिति के सदस्य भी शनिवार दोपहर कोलकाता पहुंचेंगे। वे शाम को रेलवे से जुड़े विभिन्न संगठनों के साथ बैठक करेंगे।