महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए महायुति ने अपने 17 आधिकारिक उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मुंबई में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने विश्वास जताया कि भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गठबंधन के सभी उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे।
उन्होंने बताया कि सीटों के बंटवारे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और एनसीपी नेता सुनेत्रा पवार के बीच चर्चा के बाद सहमति बनी। महायुति नेताओं ने बागी उम्मीदवारों से नामांकन वापस लेने की भी अपील की है।