मई 15, 2026 12:15 अपराह्न

printer

नई दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर श्री जयशंकर ने बताया कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति और उसके प्रभावों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उन्होंने आपसी हित के द्विपक्षीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। डॉ. जयशंकर ने ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक 2026 में श्री अराघची की भागीदारी की सराहना भी की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला