आगामी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारियों की समीक्षा के लिए कल शाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें नीट परीक्षा को सुचारू और प्रभावी ढंग से संचालित करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उच्च शिक्षा सचिव, विद्यालय शिक्षा सचिव, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के महानिदेशक, सीबीएसई के अध्यक्ष और केंद्रीय विद्यालय संगठन तथा नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्तों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
News On AIR | मई 15, 2026 12:02 अपराह्न
नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उच्च स्तरीय बैठक की