मई 15, 2026 12:23 अपराह्न

printer

विद्यार्थी सरकार की प्राथमिकता हैं और सरकार उनके लिए संवेदनशील है: शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान

शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने कहा है कि विद्यार्थी सरकार की प्राथमिकता हैं और सरकार उनके लिए संवेदनशील है। आज नई दिल्ली में संवाददाता सम्‍मेलन में श्री प्रधान ने कहा कि राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा दोबारा 21 जून को आयोजित करने की घोषणा की है। उन्‍होंने कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को 14 जून तक प्रवेश कार्ड उपलब्‍ध करा दिए जाएंगे। श्री प्रधान ने कहा कि वर्तमान में ओएमआर मोड में आयोजित होने वाली नीट-यूजी परीक्षा अलगे वर्ष से कम्‍प्‍यूटर आधारित यानी सीबीटी माध्‍यम से होगी। 
 
शिक्षा मंत्री ने कहा कि एनटीए में ठोस सुधारों की जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि भविष्‍य में किसी भी तरह की अनियमितताओं को रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने संबंधी उपाय किए जाएंगे। श्री प्रधान ने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि कोई भी योग्‍य विद्यार्थी फर्जी उम्‍मीदवारों की धांधली या शिक्षा माफिया की साजिशों के कारण अपने अधिकारों से वंचित हो जाए।