राष्ट्रीय

नवम्बर 21, 2026 11:57 पूर्वाह्न

views 232

शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यूएई में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्यों और वरिष्ठ प्रबंधन प्रतिनिधियों से की बातचीत

शिक्षामंत्री प्रह्लाद जोशी ने संयुक्त अरब अमीरात में केन्‍द्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से मान्यता-प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्यों और वरिष्ठ प्रबंधन प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की है। दुबई में कल आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने अमीरात में शिक्षा में भारतीय स्कूलों के योगदान की सराहना की। अमी...

नवम्बर 21, 2026 2:08 अपराह्न

views 101

गोवा में आज 57वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का उद्घाटन जापान की फिल्म लुकबैक से हुआ

गोवा में आज 57वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का उद्घाटन जापान की फिल्म लुकबैक से हुआ। हिरोकाज़ू कोरीडा निर्देशित इस फिल्म ने इस वर्ष वेनिस फिल्म समारोह में पांच पुरस्कार जीते हैं। समारोह 28 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान दुनिया भर की बहुचर्चित फिल्में दिखाई जाएंगी। इस बार के समारोह की थीम है-स्टोरीज विदाउ...

नवम्बर 21, 2026 11:43 पूर्वाह्न

views 36

देश में एचपीवी के अब तक लगाए जा चुके हैं एक करोड़ टीके

देश में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) के अब तक एक करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। यह वार्षिक लक्ष्य का लगभग 87 प्रतिशत है। गुजरात, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मिजोरम, मध्य प्रदेश और बिहार में पूर्ण टीकाकरण हो गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस...

नवम्बर 21, 2026 11:26 पूर्वाह्न

views 78

विश्व मत्स्य दिवस आज, सतत मत्स्य पालन और जलीय कृषि के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर

आज विश्व मत्स्य दिवस है। इस दिवस का उद्देश्य खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने, आजीविका के अवसर पैदा करने तथा पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में सतत मत्स्य पालन और जलीय कृषि के महत्व को रेखांकित करना है। इस दिवस की शुरुआत 1997 में हुई थी। 18 देशों के प्रतिनिधि नई दिल्ली में एकत्र हुए और उन्होंने वि...

नवम्बर 21, 2026 11:19 पूर्वाह्न

views 159

दिल्ली के पालम पुलिस उप-मंडल में ड्रोन और मानवरहित विमान प्रणालियों के संचालन पर 60 दिन का प्रतिबंध

दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले पालम पुलिस उप-मंडल में ड्रोन और अन्य मानवरहित विमान प्रणालियों के संचालन पर 60 दिन के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध विमानन सुरक्षा और संभावित आतंकी खतरों को देखते हुए लगाया गया है। पालम के सहायक पुलिस आयुक्त...

नवम्बर 21, 2026 11:13 पूर्वाह्न

views 32

ओडिशा के दक्षिणी तटीय क्षेत्र में स्थित गंभीर चक्रवाती तूफान अकवान उत्तर दिशा की ओर बढ़ा: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने बताया है कि ओडिशा के दक्षिणी तटीय क्षेत्र में स्थित गंभीर चक्रवाती तूफान अकवान उत्तर दिशा की ओर बढ़ गया है। यह चक्रवाती तूफान ओडिशा के ऊपर से उत्तर की ओर बढ़ते हुए कमजोर होकर कम दबाव में परिवर्तित हो सकता है। मौसम विभाग ने आज असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिज...

नवम्बर 21, 2026 9:30 पूर्वाह्न

views 209

पेट्रोलियम और गैस पर भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की छठी बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई आयोजित

पेट्रोलियम और गैस पर भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की छठी बैठक कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा नेपाल के उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति मंत्रालय के अधिकारियों ने भाग लिया। दोनों देशों के अधिकारियों ने दि्वपक्षीय उर्जा सहयोग के क...

नवम्बर 21, 2026 9:22 पूर्वाह्न

views 273

हाल के वर्षों में देश में सब्जी के बीजों के निर्यात सहित संपूर्ण बीज निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि: कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि हाल के वर्षों में देश में सब्जी के बीजों के निर्यात सहित संपूर्ण बीज निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्रालय में संयुक्त सचिव (बीज) अजीत कुमार साहू ने बताया कि देश का कुल बीज निर्यात 30 प्रतिशत की वृद्धि के साथ वर्ष 2025-26 में तीन हजार करोड़ र...

नवम्बर 21, 2026 9:23 पूर्वाह्न

views 107

गोवा में आज भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2026 के अंतर्गत भारतीय पैनोरमा खंड की शुरुआत होगी

गोवा में आज भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 के अंतर्गत भारतीय पैनोरमा खंड की शुरुआत होगी। इस प्रतिष्ठित खंड में विभिन्न भाषाओं और प्रारूपों की समकालीन भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। आदित्य धर के निर्देशन में बनी  फिल्म 'धुरंधर'  मुख्यधारा सिनेमा श्रेणी में उद्घाटन फिल्म होगी।  ...

नवम्बर 21, 2026 9:13 पूर्वाह्न

views 274

स्वदेशी रूप से निर्मित गोताखोरी नौका डीएससी ए-21 को कल मुंबई में नौसेना को सौंपा गया

स्वदेशी रूप से निर्मित गोताखोरी नौका डीएससी ए-21 को कल मुंबई में नौसेना को सौंप दिया गया। कोलकाता की टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड ने इसका निर्माण किया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह नौका अत्याधुनिक गोताखोरी उपकरणों से लैस है। इसके उन्नत डिजाइन से पोत को अधिक स्थिरता, डेक पर ज्यादा जगह और समुद्र म...